Skip to main content

बीएसए और प्रकाशकों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को किताबें न मिलने के मामले में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हुआ है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी बीएसए को नोटिस जारी कर सोमवार तक किताब वितरण की रिपोर्ट मांगी है। प्रकाशकों को भी 26 अक्टूबर तक बची किताबें छापकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएसए और प्रकाशकों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। 

प्राइमरी स्कूलों में इस साल बच्चों को किताबें बांटने में काफी लेटलतीफी हुई। अप्रैल से शुरू सत्र की छमाही परीक्षाएं भी शुरू हो गईं और कई जगह बच्चों को अब तक किताबें नहीं मिल सकी हैं। अब तक करीब 25 फीसदी किताबें तो छपकर ही नहीं मिली हैं। वहीं, जहां किताबें पहुंच गई हैं वहां बीएसए की लापरवाही के कारण बंटी नहीं हैं। अब तक करीब 60 फीसदी किताबें ही बंट सकी हैं। 

किताबें बांटने में हुई इस लापरवाही पर हाई कोर्ट ने पिछले दिनों शिक्षा विभाग को कड़ी फटकार लगाई थी। अब 27 अक्टूबर को अगली तारीख लगी है। इसे ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी बीएसए को नोटिस भेजा है। उनसे कहा है कि जहां किताबें पहुंच गई हैं, उन्हें बंटवाकर सोमवार तक रिपोर्ट भेजें। प्रकाशकों को भी नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीएसए और प्रकाशकों से कहा गया है कि जो भी इस लापरवाही का जिम्मेदार होगा, उस पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही कोर्ट को भी अवगत कराया जाएगा।
निदेशक ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सोमवार तक मांगी रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

घनमूल व वर्गमूल निकालने की सबसे आसान विधि

https://youtu.be/mM591hUgfQI https://youtu.be/mM591hUgfQI

शिक्षक बनने की राह और आसान

इलाहाबाद : प्रदेश में शिक्षक बनने की राह और आसान होने जा रही है। इसकी वजह निजी बीटीसी कालेजों की संख्या दोगुनी करनी की तैयारी है। अब तक जितने कालेज चल रहे हैं उससे भी अधिक कालेजों को आगामी शैक्षिक सत्र से मान्यता मिलना लगभग तय है। इससे कालेजों में प्रवेश पाने वालों की मेरिट का भी नीचे आना तय है यानी द्वितीय श्रेणी में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक करने वाले भी शिक्षक बन सकेंगे।  बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट यानी बीटीसी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यदि काउंसिलिंग में अब तक मौका नहीं मिल पाया है कि तो निराश न हों नए साल में बेहतर मौके मिलेंगे। बीटीसी का प्रशिक्षण पहले सिर्फ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में ही होता रहा है। सत्र 2012-13 से निजी बीटीसी कालेजों को पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिली। इसके बाद से निजी कालेज खुलने की मानों बाढ़ आ गई। 2012-13 से 2015-16 आने तक में संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई थी। अब फिर निजी कालेजों की संख्या दोगुनी से अधिक होने जा रही है।  इस समय प्रदेश में निजी कालेज 1425 हैं और आगामी सत्र के लिए करीब 1800 से अधिक कालेज...