Skip to main content

जूनियर हेड के प्रमोशन का विवाद क्या है

इलाहाबाद। जूनियर हाईस्कूल में हेडमास्टर पद पर प्रमोशन का विवाद नियुक्ति तिथि को लेकर पैदा हुआ। अध्यापक सेवा नियमावली के अनुसार प्राथमिक के सहायक अध्यापक का कैडर प्राथमिक के हेडमास्टर और जूनियर के सहायक अध्यापक के कैडर से अलग है। जूनियर हाईस्कूल में हेडमास्टर पद पर प्रमोशन के लिए वरिष्ठता का निर्धारण प्राथमिक के हेडमास्टर या जूनियर के सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति से जोड़ा जाता है। लेकिन इलाहाबाद समेत कई जिलों के बीएसए ने प्राथमिक में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति से वरिष्ठता सूची बनाते हुए प्रमोशन कर दिया। जिसके चलते विवाद हो गया।इनका कहना है प्रमोशन का आदेश वापस हो गया है। लेकिन जिन शिक्षकों ने सवा साल तक हेडमास्टर के पद पर काम किया उन्हें उतने समय का बढ़ा हुआ वेतन दिया जाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

घनमूल व वर्गमूल निकालने की सबसे आसान विधि

https://youtu.be/mM591hUgfQI https://youtu.be/mM591hUgfQI

शिक्षक बनने की राह और आसान

इलाहाबाद : प्रदेश में शिक्षक बनने की राह और आसान होने जा रही है। इसकी वजह निजी बीटीसी कालेजों की संख्या दोगुनी करनी की तैयारी है। अब तक जितने कालेज चल रहे हैं उससे भी अधिक कालेजों को आगामी शैक्षिक सत्र से मान्यता मिलना लगभग तय है। इससे कालेजों में प्रवेश पाने वालों की मेरिट का भी नीचे आना तय है यानी द्वितीय श्रेणी में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक करने वाले भी शिक्षक बन सकेंगे।  बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट यानी बीटीसी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यदि काउंसिलिंग में अब तक मौका नहीं मिल पाया है कि तो निराश न हों नए साल में बेहतर मौके मिलेंगे। बीटीसी का प्रशिक्षण पहले सिर्फ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में ही होता रहा है। सत्र 2012-13 से निजी बीटीसी कालेजों को पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिली। इसके बाद से निजी कालेज खुलने की मानों बाढ़ आ गई। 2012-13 से 2015-16 आने तक में संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई थी। अब फिर निजी कालेजों की संख्या दोगुनी से अधिक होने जा रही है।  इस समय प्रदेश में निजी कालेज 1425 हैं और आगामी सत्र के लिए करीब 1800 से अधिक कालेज...