Skip to main content

क्रिकेट- 1 गेंद 3 छक्के और 20 रन

क्रिकेट में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। आपने विश्व क्रिकेट में 6 गेंद पर 6 छक्के तो लगते देखे हैं पर क्या कभी 1 ही गेंद पर 3 छक्के लगते देखा है? हम आपको एक ऐसे ही गजब कारनामें से रुबरु करवाने जा रहे हैं, जिसमें बल्लेबाज ने 1 गेंद पर 20 रन बना कर इतिहास रच दिया।
ऐसा कारनाम बिग बैश लीग टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेंस के बल्लेबाज ट्रेविस बर्ट ने किया था और उनके सामने अॉस्ट्रेलिया की टीम में खेल चुके तेज गेंदबाज क्लिंट मैकॉय थे।
होबार्ट हरिकेंस की टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने थे। पिच पर ट्रेविस बर्ट बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने अॉस्ट्रेलिया की तरफ से कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके क्लिंट मैकॉय थे। मैकॉय ने बर्ट के पैरों के पास एक लो फुलटॉस गेंद फेंकी और बर्ट ने उस गेंद को स्टेडियम के पार ही पहुंचा दिया।

मैकॉय ने अगली गेंद नो बॉल की और बर्ट ने उसको भी छक्के के लिए स्टेडियम से बाहर भेज दिया। बल्लेबाज की कमर से ऊपर होने के कारण इस गेंद को अंपायर ने नो बॉल दे दी थी।मैकॉय ने अगली गेंद भी नो बॉल डाली और बर्ट ने इस पर भी छक्का मार दिया। जिससे 1 गेंद पर 3 छक्के और बन गए 20 रन।

Comments

Popular posts from this blog

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

घनमूल व वर्गमूल निकालने की सबसे आसान विधि

https://youtu.be/mM591hUgfQI https://youtu.be/mM591hUgfQI

शिक्षक बनने की राह और आसान

इलाहाबाद : प्रदेश में शिक्षक बनने की राह और आसान होने जा रही है। इसकी वजह निजी बीटीसी कालेजों की संख्या दोगुनी करनी की तैयारी है। अब तक जितने कालेज चल रहे हैं उससे भी अधिक कालेजों को आगामी शैक्षिक सत्र से मान्यता मिलना लगभग तय है। इससे कालेजों में प्रवेश पाने वालों की मेरिट का भी नीचे आना तय है यानी द्वितीय श्रेणी में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक करने वाले भी शिक्षक बन सकेंगे।  बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट यानी बीटीसी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यदि काउंसिलिंग में अब तक मौका नहीं मिल पाया है कि तो निराश न हों नए साल में बेहतर मौके मिलेंगे। बीटीसी का प्रशिक्षण पहले सिर्फ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में ही होता रहा है। सत्र 2012-13 से निजी बीटीसी कालेजों को पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिली। इसके बाद से निजी कालेज खुलने की मानों बाढ़ आ गई। 2012-13 से 2015-16 आने तक में संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई थी। अब फिर निजी कालेजों की संख्या दोगुनी से अधिक होने जा रही है।  इस समय प्रदेश में निजी कालेज 1425 हैं और आगामी सत्र के लिए करीब 1800 से अधिक कालेज...