Skip to main content

न्यूजीलैंड ने बिना कोई गेंद खेले बना डाले पांच रन जानिए कैसे

न्यूजीलैंड  ने बिना कोई गेंद खेले बना डाले पांच रन  जानिए कैसे 
इंदौर। इंदौर टेस्ट के दूसरे दिए मेहमान टीम ने बिना बल्लेबाजी किए ही 5 रन बना लिए थे। आप सोच रहे होंगे ये कैसे मुमकिन हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ है। जी हां, जब न्यूज़ीलैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो बिना कोई गेंद खेले ही उनका स्कोर पांच रन था। गेंदबाज ने कोई भी गेंद नहीं फेंकी और ना ही बल्लेबाज ने कोई गेंद खेली, फिर भी न्यूजीलैंड का स्कोर 5 रन हो गया था।
भारतीय पारी के 167.5 ओवर में रवींद्र जडेजा जब रन ले रहे थे तो वो पिच पर दौड़ रहे थे। अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड ने जडेजा को डेंजर एरिया में रनिंग करने का दोषी करार दिया, जिसके लिए भारत को पेनल्टी लगी और न्यूजीलैंड को बिना बल्लेबाजी किए ही 5 रन मिल गए। न्यूजीलैंड के ये रन, अतिरिक्त रनों के खाते में जोड़े गए।
आपको बतां दे कि रवींद्र जडेजा जब दूसरी बार पिच पर दौड़े तब अंपायर ने ये पेनल्टी लगाई। इससे पहले अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी थी, लेकिन जडेजा फिर वही गलती दोहरा बैठे और न्यूजीलैंड को मिल गए पांच रन।

Comments

Popular posts from this blog

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

घनमूल व वर्गमूल निकालने की सबसे आसान विधि

https://youtu.be/mM591hUgfQI https://youtu.be/mM591hUgfQI

शिक्षक बनने की राह और आसान

इलाहाबाद : प्रदेश में शिक्षक बनने की राह और आसान होने जा रही है। इसकी वजह निजी बीटीसी कालेजों की संख्या दोगुनी करनी की तैयारी है। अब तक जितने कालेज चल रहे हैं उससे भी अधिक कालेजों को आगामी शैक्षिक सत्र से मान्यता मिलना लगभग तय है। इससे कालेजों में प्रवेश पाने वालों की मेरिट का भी नीचे आना तय है यानी द्वितीय श्रेणी में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक करने वाले भी शिक्षक बन सकेंगे।  बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट यानी बीटीसी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यदि काउंसिलिंग में अब तक मौका नहीं मिल पाया है कि तो निराश न हों नए साल में बेहतर मौके मिलेंगे। बीटीसी का प्रशिक्षण पहले सिर्फ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में ही होता रहा है। सत्र 2012-13 से निजी बीटीसी कालेजों को पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिली। इसके बाद से निजी कालेज खुलने की मानों बाढ़ आ गई। 2012-13 से 2015-16 आने तक में संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई थी। अब फिर निजी कालेजों की संख्या दोगुनी से अधिक होने जा रही है।  इस समय प्रदेश में निजी कालेज 1425 हैं और आगामी सत्र के लिए करीब 1800 से अधिक कालेज...