Skip to main content

दिवाली के बाद तबादले तैयारी

राज्य मुख्यालय : सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को दिवाली के बाद सरकार क्षेत्र बदल सकने की सुविधा देगी। शिक्षकों के ग्रामीण क्षेत्र से शहर क्षेत्र में तबादले का शासनादेश नवम्बर में जारी करने की तैयारी है। ग्रामीण व नगर क्षेत्र में शिक्षकों की ताजा स्थिति पर बेसिक शिक्षा निदेशक की रिपोर्ट के बाद आदेश जारी किए जाएंगे। इससे पहले 2010 में शिक्षकों को निकाय बदलने का मौका दिया गया था। इसके बाद से शिक्षक लगातार इसका इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों की नियुक्ति जिला काडर में होती है। ज्यादातर तैनाती के समय पहले ग्रामीण क्षेत्र दिया जाता है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 के नियम 21 के अनुसार अध्यापकों का स्थानांतरण एक स्थानीय निकाय से दूसरे स्थानीय निकाय में अध्यापक के अनुरोध पर किए जाने का प्रावधान है। साथ ही दूसरे निकाय में स्थानांतरित होने पर शिक्षक अपनी वरिष्ठता गवां देता है। ऐसे में अध्यापक निकाय बदलने से कतराते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
प्रस्ताव में वरिष्ठता बरकरार रखने की सिफारिश है। इस पर निदेशक से रिपोर्ट मांगी गई है कि शहरी क्षेत्रों में कितने शिक्षकों के कितने पद हैं और कितने खाली हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में छात्र संख्या के आधार पर कितने शिक्षक होने चाहिए। शहरी क्षेत्र में जाने वाले शिक्षकों को आवासीय भत्ता आदि बढ़ जाने का भी लाभ मिलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

घनमूल व वर्गमूल निकालने की सबसे आसान विधि

https://youtu.be/mM591hUgfQI https://youtu.be/mM591hUgfQI

शिक्षक बनने की राह और आसान

इलाहाबाद : प्रदेश में शिक्षक बनने की राह और आसान होने जा रही है। इसकी वजह निजी बीटीसी कालेजों की संख्या दोगुनी करनी की तैयारी है। अब तक जितने कालेज चल रहे हैं उससे भी अधिक कालेजों को आगामी शैक्षिक सत्र से मान्यता मिलना लगभग तय है। इससे कालेजों में प्रवेश पाने वालों की मेरिट का भी नीचे आना तय है यानी द्वितीय श्रेणी में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक करने वाले भी शिक्षक बन सकेंगे।  बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट यानी बीटीसी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यदि काउंसिलिंग में अब तक मौका नहीं मिल पाया है कि तो निराश न हों नए साल में बेहतर मौके मिलेंगे। बीटीसी का प्रशिक्षण पहले सिर्फ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में ही होता रहा है। सत्र 2012-13 से निजी बीटीसी कालेजों को पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिली। इसके बाद से निजी कालेज खुलने की मानों बाढ़ आ गई। 2012-13 से 2015-16 आने तक में संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई थी। अब फिर निजी कालेजों की संख्या दोगुनी से अधिक होने जा रही है।  इस समय प्रदेश में निजी कालेज 1425 हैं और आगामी सत्र के लिए करीब 1800 से अधिक कालेज...