Skip to main content

दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को डबल खुशखबरी देगी सरकार

दीपावली के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन 27 अक्तूबर से पहले मिल जाएगा। सचिवालय संघ की मांग पर प्रमुख सचिव वित्त ने सचिव वित्त को इस संबंध में आदेश दे दिया है। दरअसल, 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक कोई न कोई महत्वपूर्ण पर्व पड़ रहा है। 
इसमें 28 अक्तूबर को धनतेरस, 29 को नरक चतुर्दशी, 30 को दीपावली, 31 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा व एक नवंबर को भाई दूज है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव वित्त अनूप चंद्र पांडेय से मुलाकात कर बताया कि 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक त्यौहार या बैंक अवकाश होने की वजह से वेतन भुगतान नहीं हो पाएगा। सामान्य व्यवस्था में वेतन भुगतान दो नवंबर के बाद ही हो पाएगा। 

ऐसा होने से अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को धनतेरस व दीपावली के त्यौहार में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। मिश्र ने प्रमुख सचिव वित्त से अक्तूबर का वेतन 27 अक्तूबर के पहले कराने का आग्रह किया ताकि कर्मचारी पूरे हर्ष व उल्लास के साथ त्यौहार मना सकें। मिश्र ने इसके लिए प्रमुख सचिव वित्त के प्रति आभार जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

घनमूल व वर्गमूल निकालने की सबसे आसान विधि

https://youtu.be/mM591hUgfQI https://youtu.be/mM591hUgfQI

शिक्षक बनने की राह और आसान

इलाहाबाद : प्रदेश में शिक्षक बनने की राह और आसान होने जा रही है। इसकी वजह निजी बीटीसी कालेजों की संख्या दोगुनी करनी की तैयारी है। अब तक जितने कालेज चल रहे हैं उससे भी अधिक कालेजों को आगामी शैक्षिक सत्र से मान्यता मिलना लगभग तय है। इससे कालेजों में प्रवेश पाने वालों की मेरिट का भी नीचे आना तय है यानी द्वितीय श्रेणी में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक करने वाले भी शिक्षक बन सकेंगे।  बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट यानी बीटीसी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यदि काउंसिलिंग में अब तक मौका नहीं मिल पाया है कि तो निराश न हों नए साल में बेहतर मौके मिलेंगे। बीटीसी का प्रशिक्षण पहले सिर्फ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में ही होता रहा है। सत्र 2012-13 से निजी बीटीसी कालेजों को पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिली। इसके बाद से निजी कालेज खुलने की मानों बाढ़ आ गई। 2012-13 से 2015-16 आने तक में संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई थी। अब फिर निजी कालेजों की संख्या दोगुनी से अधिक होने जा रही है।  इस समय प्रदेश में निजी कालेज 1425 हैं और आगामी सत्र के लिए करीब 1800 से अधिक कालेज...