Skip to main content

राज्य कर्मचारियों को दिसंबर से बढ़ी सैलरी, ग्रेड-पे संबंधी पहली रिपोर्ट दिवाली के बाद सौंपेगी वेतन समिति

राज्य कर्मचारियों को दिसंबर से बढ़ी सैलरी, ग्रेड-पे संबंधी पहली रिपोर्ट दिवाली के बाद सौंपेगी वेतन समिति
लखनऊ: सातवें वेतन आयोग पर रिपोर्ट सौंपने के लिए बनी वेतन समिति नवंबर की शुरुआत में अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी। समिति की सिफारिशों के अनुसार राज्य कर्मचारियों को दिसंबर से बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी। इसमें कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक बढ़ा हुआ ग्रेड-पे मिलेगा। वेतन समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बढ़ा हुआ ग्रेड-पे निगम के कर्मचारियों को विभागों के बाद मिलेगा। 
राज्य सरकार ने अगस्त में वेतन समिति का गठन किया था। समिति अब तक 150 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों के प्रस्तावों पर चर्चा कर चुकी है। अलग-अलग संगठनों से हुई वार्ता के बाद अब समिति पहली रिपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है। इसे दीपावली के बाद सरकार को सौंपा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार द्वारा इसे दिसंबर से लागू किए जाने की उम्मीद है। 
बोनस पर कोई फैसला नहीं: दशहरा और दीपावली करीब हैं, मगर अब तक राज्य सरकार ने नॉन-गेजेटेड कर्मचारियों के बोनस पर कोई फैसला नहीं लिया है। आमतौर पर राज्य कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर दीपावली में बोनस दिया जाता है। मगर इस बार केन्द्र सरकार द्वारा बोनस का ऐलान न होने की वजह से राज्य सरकार ने भी इसे लागू नहीं किया है। वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जैसे ही केन्द्र बोनस का ऐलान करेगी। राज्य कर्मचारियों के लिए भी बोनस का ऐलान कर दिया जाएगा।
अगले साल मिलेगा एरियर : ग्रेड-पे के एरियर के लिए राज्य कर्मचारियों को अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा। वित्त विभाग मौजूदा वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों को एरियर देने की स्थिति में नहीं है। दरअसल, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी से लागू होनी हैं। ऐसे में कर्मचारियों को बढ़े हुए ग्रेड-पे के मुताबिक एरियर देना होगा। इसकी मौजूदा बजट में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रेड-पे संबंधी पहली रिपोर्ट देने के बाद वेतन समिति दूसरे भत्तों पर अपनी रिपोर्ट पर काम शुरू करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

पितृत्व अवकाश हेतु शासनादेश, अब पिता को मिला सकेगा अवकाश

घनमूल व वर्गमूल निकालने की सबसे आसान विधि

https://youtu.be/mM591hUgfQI https://youtu.be/mM591hUgfQI

शिक्षक बनने की राह और आसान

इलाहाबाद : प्रदेश में शिक्षक बनने की राह और आसान होने जा रही है। इसकी वजह निजी बीटीसी कालेजों की संख्या दोगुनी करनी की तैयारी है। अब तक जितने कालेज चल रहे हैं उससे भी अधिक कालेजों को आगामी शैक्षिक सत्र से मान्यता मिलना लगभग तय है। इससे कालेजों में प्रवेश पाने वालों की मेरिट का भी नीचे आना तय है यानी द्वितीय श्रेणी में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक करने वाले भी शिक्षक बन सकेंगे।  बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट यानी बीटीसी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। यदि काउंसिलिंग में अब तक मौका नहीं मिल पाया है कि तो निराश न हों नए साल में बेहतर मौके मिलेंगे। बीटीसी का प्रशिक्षण पहले सिर्फ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में ही होता रहा है। सत्र 2012-13 से निजी बीटीसी कालेजों को पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिली। इसके बाद से निजी कालेज खुलने की मानों बाढ़ आ गई। 2012-13 से 2015-16 आने तक में संस्थानों की संख्या दोगुनी हो गई थी। अब फिर निजी कालेजों की संख्या दोगुनी से अधिक होने जा रही है।  इस समय प्रदेश में निजी कालेज 1425 हैं और आगामी सत्र के लिए करीब 1800 से अधिक कालेज...